Site icon Samagra Bharat News website

आईपीएस इकबाल प्रीत सिंह सहोता पंजाब के नए DGP पर नियुक्त

A. The Chief Minister said that big officials in the state are also being moved here and there. In this sequence, Iqbal Preet Singh Sahota

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 25सितंबर। नए मुख्यमंत्री चन्नी के पद भार संभालते ही राज्य में हर दिन कई बड़े बदलाव हो रहे हैं। नए मुख्यमंत्री ने राज्य में बड़े अधिकारियों को भी इधर-ऊधर किया जा रहा है। इसी क्रम में इक़बाल प्रीत सिंह सहोता को राज्य का नया डीजीपी बना दिया गया है। पंजाब सरकार की तरफ से इस बारे में आज एक नोटीफिकेशन जारी किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब में डीजीपी दिनकर गुप्ता तैनात थे। जानकारी के अनुसार वह एक महीने के लिए छुट्टी पर हैं। इकबाल सिंह को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

बता दें कि इक़बाल प्रीत सिंह सहोता 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इतना ही नहीं बेअदबी मामले में भी वह लंबे समय से जांच में शामिल रहे थे। बेअदबी मामले में बनाई गई पहली एसआईटी के मुख्या अधिकारी के तौर पर इकबाल प्रीत सिंह ने जांच की थी।

Exit mobile version