Site icon Samagra Bharat News website

जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर में जा घुसी वैन, रीट परीक्षा देने जा रहे 6 परीक्षार्थियों की मौत

A horrific road accident took place on Saturday in Chaksu, Rajasthan's capital Jaipur. In this accident 6 people died and 5 people

समग्र समाचार सेवा
जयपुर, 25 सितंबर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के चाकसू में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को चाकसू के सेटेलाइट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये सभी लोग बारां से सीकर रीट की परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। वैन में करीब 11 लोग सवार थे।

हादसे की सूचना मिलने पर चाकसू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद सभी घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। सभी अभ्यर्थी बारां जिले के निवासी बताएं जा रहे हैं। ये छात्र रीट की परीक्षा देने सीकर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार चाकसू के NH12 पर निमोडिया कट के पास यह सड़क हादसा हुआ है। एक ईको वैन बेकाबू होकर ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में वैन सवार चालक सहित 6 परीक्षार्थियों की मौत हो गई। वहीं, घटना में 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायल 5 परीक्षार्थियों का महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार जारी है। एक परीक्षार्थी की हालत गंभीर बनी हुई है।

Exit mobile version