Site icon Samagra Bharat News website

सिंघु बार्डर पर जालंधर के किसान की मौत

Today Bharat Bandh has been called by farmers against agricultural laws. In view of this call, transport services, markets are completely

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27 सितंबर। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस आह्वान के मद्देनजर पंजाब के अधिकतर शहरों में परिवहन सेवाएं, बाजार पूरी तरह से बंद हैं। कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर जारी आंदोलन में शामिल पंजाब के एक और किसान की मौत हो गई है।

शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। मृतक की पहचान पंजाब के जिला जालंधर के गांव खेला के रहने वाले बघेल राम (55) के तौर पर हुई है, जो कुंडली बॉर्डर पर जारी आंदोलन में शामिल होने आए थे। भारत बंद की वजह से कई नेशनल और स्टेट हाईवे ब्लॉक कर दिए गए हैं। कई रूट डायवर्ट करने पड़े हैं। ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित है। दिल्ली से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। प्रदर्शनकारी किसानों की योजना सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चक्का जाम रखने और विरोध प्रदर्शन करने की है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में इस बंद का ज्यादा असर दिखाई दे रहा है।

Exit mobile version