Site icon Samagra Bharat News website

नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद बोले अमरिंदर सिंह, पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य के लिए वह..

Navjot Singh Sidhu has resigned from the post of Punjab Congress President. He gave this information by writing a letter to Congress

समग्र समाचार सेवा

चंढ़ीगढ, 28सितंबर। नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्ंहोने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी  को पत्र लिखकर यह जानकारी दी। अब सिद्धू के इस्तीफे के बाद उनके प्रतिद्वंदी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान सामने आया है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैंने आपसे कहा था…वह स्थिर व्यक्ति नहीं है और पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य के लिए उपयुक्त नहीं है।

बता दें कि 20 सितंबर को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था और अब अटकलें लगाई जा रही है कि आज यानि मंगलवार शाम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिल सकते हैं। मीडिया में चर्चा तो यह भी है कि अमरिंदर सिंह जल्द ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा  में शामिल हो सकते हैं। उनके जेपी नड्डा के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात होने की चर्चा जोरों पर है।

Exit mobile version