समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28 सितंबर। सूचना और जनसंपर्क विभाग के मंत्री आलोक नाथ शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी है कि 10 दिसंबर से 14 दिसंबर, 2021 तक सिक्किम ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल का आगामी संस्करण आयोजित किया जाएगा। जिसमें राज्य के नए कलाकारों और फिल्म निर्माताओं को अपनी कला के माध्यम से अपनी योग्यता को सिद्ध करने का मौका दिया जाएगा।
बता दें कि पुराने सिक्किम हाउस, नई दिल्ली में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूचना और जनसंपर्क विभाग के सलााहकार बीरेंद्र तमलिंग और सिक्किम फिल्म प्रमोशन बोर्ड की अध्यक्ष पूजा शर्मा भी उपस्थित रही।
इस अवसर सिक्किम सरकार की दिल्ली में कार्यरत मृणालिनी श्रीवास्तव, आईपीएस, आयुक्त -निवेश व परियोजनाएँ ने भी पत्रकारों को सम्बोधित किया और सिक्किम में पूँजी निवेश के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की।

मंत्री एल.एन.शर्मा, सलाहकार बीरेंद्र तमलिंग और अध्यक्ष पूजा शर्मा ने मीडिया को “सिक्किम में 100 फिल्म शूटिंग गंतव्य” शीर्षक से लोकेशन कैटलॉग को दिखाया जिसे पहले सिक्किम के माननीय मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग द्वारा लॉन्च किया गया था।
सिक्किम फिल्म प्रमोशन बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि राज्य सरकार ने फिल्म निर्माताओं को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से आसान बनाने के लिए पिछले साल सिक्किम फिल्म नीति शुरू की है। उन्होंने कहा कि इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह, सम्मान कार्यक्रम, फिल्म स्क्रीनिंग, निर्माता और निवेशक बैठक, फैशन शो और सांस्कृतिक प्रदर्शनी, राष्ट्रीय स्तर के फिल्म तकनीकी विशेषज्ञों के साथ मास्टरक्लास, क्षेत्रीय फिल्म तकनीकी विशेषज्ञों के साथ मास्टरक्लास, शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीतमय नाइट और कला प्रदर्शन और यांगांग, दक्षिण सिक्किम और सोग्मो झील में प्रस्तावित इको-हेरिटेज फिल्म विलेज साइट पर रेकी करेंगे।
फिल्म महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्र फिल्म निर्माता भी भाग लेंगे।