Site icon Samagra Bharat News website

बेंगलुरु में कोरोना ने मचाया कोहराम, एक बोर्डिंग स्कूल के 60 बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव

A third wave of corona is being feared in Bengaluru, the capital of Karnataka. Because 60 students of a boarding school have been found

समग्र समाचार सेवा
बेंगलुरू, 29सितंबर। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कोरोना के तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि यहां एक बोर्डिंग स्कूल के 60 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी बेंगलुरु शहरी जिला के डीसी जे मंजूनाथ ने दी है और उन्होंने बताया कि बच्‍चों का कोविड-19 का टेस्‍ट करवाया गया जिसके बाद आई रिपोर्ट में ये बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि बच्‍चों को क्‍वारंटीन करने के बाद सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। इस स्कूल में कुल 480 बच्चे पढ़ते हैं। कोरोना की रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमित 60 बच्चों में से दो बच्चों में शुरुआती लक्षण पाए गए हैं। जबकि बाकी अन्य को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बेंगलुरु की डीसी जे मंजूनाथ ने बताया कि स्कूल के कुछ बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत मिली जिसके बाद इन सभी बच्चों की कोरोना जांच की गई. जांच रिपोर्ट में कुल 60 बच्चों को रिपोर्ट पॉजीटिव निकला. पॉजिटिव पाए गए 60 बच्चों में से 14 बच्चे तमिलनाडु के हैं जबकि 46 बच्चे कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले हैं।

Exit mobile version