Site icon Samagra Bharat News website

भारतीय वायुसेना चीफ आरकेएस भदौरिया हुए रिटायर, विवेक राम चौधरी बनें अगले वायुसेनाध्यक्ष

Indian Air Force Chief RKS Bhadauria has retired. At the same time, Air Chief Marshal Vivek Ram Chaudhary has become the new Chief

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30सितंबर। भारतीय वायुसेना चीफ आरकेएस भदौरिया रिटायर हो गए हैं। वहीं अब इनके स्थान पर एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख बने हैं। बता दें कि आरकेएस भदौरिया 42 वर्ष की सेवा के बाद आज रिटायर हुए हैं। विवेक राम चौधरी ने भारतीय वायुसेना की कमान संभाल ली है। वे पश्चिमी वायु कमान के कमांडर इन चीफ भी रह चुके हैं।
बता दें कि वर्तमान एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया आज सुबह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे। वायुसेना प्रमुख 30 सितंबर 2021 को अपनी सेवा से रिटायर हो रहे हैं. वहीं अब एयर मार्शल वीआर चौधरी 1 अक्टूबर को कार्यभार संभालेंगे. इससे पहले 13 सितंबर को वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने लड़ाकू विमान में अपनी अंतिम उड़ान भरी थी।

Exit mobile version