Site icon Samagra Bharat News website

भाजपा ज्वाइंन करें या ना करें कांग्रेस को छोड़ने का फैसला कर चुके है पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह

After all, regarding his political journey, former Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh has given a big statement on Thursday.

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 30सितंबर। आखिरकर अपने सियासी सफर को लेकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने आज गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह अब कांग्रेस  में नहीं रहेंगे और पार्टी से इस्तीफा देंगे, लेकिन भाजपा में शामिल नहीं होंगे।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से बुधवार को मुलाकात करने के बाद बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की है। सिंह ने कहा कि पंजाब से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं को लेकर उन्होंने डोभाल से मुलाकात की है।

कैप्‍टन सिंह ने जोर देकर कहा, ”फिलहाल मैं कांग्रेस में हूं, लेकिन लंबे समय नहीं रहूंगा। मैंने स्पष्ट किया है कि 52 साल से मैं राजनीति में हूं और लंबे समय से कांग्रेस में हूं। अगर 50 साल के बाद मेरी विश्वसनीयता पर संदेह किया गया, विश्वास नहीं किया गया तो फिर क्या रह गया था।  ऐसे में मैंने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया। साथ ही, उन्होंने कहा, ”कांग्रेस से मैं इस्तीफा दे दूंगा।”

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने एक साक्षात्कार में बताया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस की लोकप्रियता 20 प्रतिशत घट गई है। एक सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”पिछली बार के सर्वेक्षण में आम आदमी पार्टी आगे बढ़ रही है, कांग्रेस नीचे जा रही है। कांग्रेस की लोकप्रियता में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। नवजोत सिंह सिद्धू पर लोगों को विश्वास नहीं है।”

Exit mobile version