Site icon Samagra Bharat News website

कन्यादान विज्ञापन: आलिया भट्ट की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई में दर्ज हुआ एफआईआर

Questioning the Kanyadaan advertisement, Bollywood actress Alia Bhatt has become so heavy that after all the criticism, a case of FIR has

समग्र समाचार सेवा

मुंबई, 30सितंबर। कन्यादान विज्ञापन पर सवाल उठाना बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को इतना भारी पड़ गया है कि तमाम आलोचनाओं के बाद आज उन पर एफआईआर का मामला भी दर्ज हुआ है।

दरअसल शिकायतकर्ता ने एक ब्राइडल वियर ब्रांड के उनके नवीनतम विज्ञापन के खिलाफ है। शिकायतकर्ता को लगता है कि आलिया भट्ट  ने हिंदू भावनाओं को आहत किया है और कन्यादान को प्रतिगामी तरीके से दिखाया है। मामले में मान्यवर कंपनी और आलिया भट्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

दरअसल, मान्यवर कंपनी के इस एड में दिखाया गया है कि आलिया भट्ट शादी के मंडप में अपनी मायके की यादें ताजा करते हुए इमोशनल हो रही हैं। इसके साथ उन्होंने मां-बाप और अपनी परवरिश के बारे में बात करते हुए आलिया ‘कन्यादान’ की परंपरा पर सवाल उठाया गया है। जो लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है। इस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खरी-खोटी भी सुनाई है।

Exit mobile version