Site icon Samagra Bharat News website

भवानीपुर सहित तीनों सीटों के लिए मतदान जारी, भवानीपुर में 9 बजे तक 7.5 फीसद वोटिंग

समग्र समाचार सेवा
कोलकत्ता, 30सितंबर। पश्चिम बंगाल में उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। मतदान के लिए सभी सुरक्षा इंतेजाम कर लिए गए हैं और बूथों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू हैं। राज्य की भवानीपुर, शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभाओं के लिए उपचुनाव के लिए यहां के निवासी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाजपा की प्रियंका टिबरवाल से मुकाबला है।

तीनों विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर सुबह 7:00 बजे मतदान शुरू हुआ और चुनाव आयोग के दिशा- निर्देश के अनुसार शाम 6:30 बजे तक चलेगा।
सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद दो घंटे में वहां महज 7.57 फीसद वोट पड़े हैं जबकि मुर्शिदाबाद की जंगीपुर में 17.51 व शमशेरगंज में 1632 फीसद मतदान हुआ है।

Exit mobile version