Site icon Samagra Bharat News website

9 साल में पहली बार सबसे महंगां हुआ CNG और PNG, यहां जानें कीमतों में कितना हुआ इजाफा

According to Indraprastha Gas Limited, a company that distributes gas in major cities of the country, the prices of natural gas are likely

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। देश के बड़े शहरों में गैस डिस्ट्रीब्यूशन करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के मुताबिक, नेचुरल गैस की कीमतें 62 फीसदी तक महंगी होने की वजह से CNG और PNG के दाम बढ़े है। साल 2012 के बाद CNG कीमतों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई है। शनिवार से दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 2.28 रुपए प्रति किलोग्राम, जबकि नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में 2.55 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हो गई। वहीं, लोगों के घर तक पाइप के जरिए पहुंचने वाली पीएनजी के दाम 2.10 रुपये प्रति घन मीटर बढ़ाए गए हैं।

एक बयान में कहा गया है, “भारत सरकार द्वारा घरेलू रूप से उत्पादित प्राकृतिक गैस (नेचुरल गैस) की कीमतों में 62% की वृद्धि की हालिया अधिसूचना के बाद इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने शुक्रवार को कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की बिक्री कीमतों में संशोधन की घोषणा की।”

दिल्ली में अब सीएनजी के दाम 47.48 प्रति किलोग्राम और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 53.45 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं। वहीं, गुरुग्राम में आईजीएल द्वारा आपूर्ति की जा रही सीएनजी की कीमत 55.81 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। रेवाड़ी में CNG 56.50 रुपए; करनाल और कैथल 54.70 रुपए; मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 60.71 रुपए; कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में 63.97 रुपए; और अजमेर में 62.41 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

घरेलू PNG के दाम भी दिल्ली के अलावा ग़ाज़ियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, रेवाड़ी, करनाल, गुरुग्राम, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में भी बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में घरों को आपूर्ति किए जाने वाले पीएनजी का मूल्य 2.10 रुपए प्रति घन मीटर बढ़ाकर 33.01 रुपए प्रति घन मीटर कर दिया गया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के घरों में घरेलू पीएनजी की लागू कीमत अब 32.86 रुपए प्रति घन मीटर होगी।

Exit mobile version