Site icon Samagra Bharat News website

अमेरिका में कोरोना के कारण अब तक 7 लाख लोंगो ने गंवाई जान

Due to the Corona epidemic, there was a great devastation all over the world, due to which countless people were losing their lives every day.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। कोरोना महामारी के कारण पूरी दुनिया में गजब की तबाही मचाई दी जिसके कारण अनगिनत लोगों की जान प्रतिदिन जा रही है थी। अमेरिका में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले संख्या बढ़कर सात लाख हो गई है। अमेरिका में डेल्टा स्वरूप के कारण मृतकों की संख्या 6 लाख से 7 लाख पहुंचने में महज साढ़े तीन महीने का वक्त लगा। डेल्टा स्वरूप का संक्रमण उन लोगों में ज्यादा फैला जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक नहीं ले रखी थी. मृतकों की संख्या बोस्टन की आबादी से कहीं ज्यादा है. वहीं, अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के मामलों में कमी आनी शुरू हो गयी और अस्पतालों में मरीजों की भीड़ कुछ कम हुई है।

मृतकों का यह आंकड़ा स्वास्थ्य नेताओं और चिकित्सकों के लिए परेशान करने वाला है क्योंकि टीके सभी अमेरिकियों को लगभग छह महीने से उपलब्ध हैं और टीके की खुराक उन्हें अस्पताल में भर्ती होने तथा मरने से बचा सकती है. ऐसा अनुमान है कि सात करोड़ योग्य अमेरिकियों ने अभी टीके की खुराक नहीं ली है।

बहरहाल, मृतकों की बढ़ती संख्या के बावजूद सुधार के कुछ संकेत हैं. देशभर में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या करीब 75,000 है जबकि सितंबर की शुरुआत में यह संख्या 93,000 थी. संक्रमण के नए मामलों में कमी आ रही है. मृतकों की संख्या भी कम होती दिखायी दे रही है. संक्रमण और मृतकों की संख्या कम होने की वजह अधिक लोगों के मास्क पहनने और टीका लगवाना है।

Exit mobile version