Site icon Samagra Bharat News website

दिल- दहलाने देगा यूपी के कानपुर का यह हत्याकांड, पति-पत्नी और 12 साल के बच्चे की बेरहमी से हुई हत्या

A murder case has come to light from Kanpur, UP, which will tremble anyone's heart. This massacre destroys the claim of crime free

समग्र समाचार सेवा
कानपुर, 2 अक्टूबर। यूपी के कानपुर से एक ऐसी हत्याकांड सामने आया है जिसे सुनकर किसी का भी दिल कांप जाएगा। यह हत्याकांड राज्य में योगी सरकार के क्राइम मुक्त के दावे को पानी फेरता हुआ नजर आ रहा है। मामला कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र के उचवा का है। यहां एक दंपति और उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई और हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अपराधी, दंपति की मोटरसाइकिल लेकर बेखौफ मौके से फरार होनें में कामयाब भी हो गए है। मृतकों की पहचान प्रेम किशोर (45), उनकी पत्नी गीता (39) और उनके बेटे नैतिक (12) के रूप में हुई है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नही चल सका है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम किशोर के भाई राज किशोर को उनके पड़ोसी का फोन आया कि दूध का पैकेट उनकी दुकान के बाहर पड़ा है और प्रेमकिशोर फोन नहीं उठा रहे हैं। जिसके बाद राज किशोर वहां पहुंचे और दुकान जो कि घर में ही था वहां ताला लगा देखकर हैरान हो गए। फिर वे मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे तो उन्होंने देखा कि दंपति और उनके बेटे के शव कंबल से ढके हुए थे। प्रेम किशोर किराना दुकान चलाते थे।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय संजीव त्यागी ने बताया कि पीड़ितों के सिर पर पाए गए चोट के निशान से पता चलता है कि उन्हें अज्ञात भारी वस्तु से बेरहमी से मारा गया था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि हत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
यूपी में आए दिन हो रहे हत्याकांडों से यह साफ जाहिर होता है कि प्रदेश में गुंडों को कानून का कोई भय नही है। वे बेहद आसान तरीकों से अपने मंसूबों को अंजाम देने में कामयाब भी हो रहे है।

Exit mobile version