Site icon Samagra Bharat News website

अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता 85 साल की उम्र में निधन

The father of Hindi cinema's famous actor Manoj Bajpayee passed away this morning. Manoj Bajpayee's father Radhakant Bajpayee

समग्र समाचार सेवा

मुंबई, 3 अक्टूबर।  हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता का आज सुबह निधन हो गया है। मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी 85 साल के थे। मनोज के पिता की तबियत बीते कुछ समय से ख़राब चल रही थी। उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था और यहीं इनकी जान निकल गई।

इस खबर से मनोज बाजपेयी पूरी तरह टूट गए हैं। मनोज अपने पिता से बेहद क्लोज़ थे।बताया जा रहा है कि पिता की तबियत ख़राब होने के बाद मनोज बाजपेयी फिल्म की शूटिंग को छोड़कर दिल्ली पहुंचे थे।

इस खबर को ‘SHE’ के निर्देशक अविनाश दास ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने एक फोटो के साथ लिखा- ‘मनोज भैया के पिताजी नहीं रहे. उनके साथ गुजारे पल याद आ रहे हैं। यह तस्वीर मैंने भितिहरवा आश्रम में ली थी। बड़े धीरज वाले आदमी थे। बेटे के ऐश्वर्य की छुअन से हमेशा खुद को दूर रखा। मामूली बाने में बड़े आदमी थे। नमन. श्रद्धांजलि’।

Exit mobile version