Site icon Samagra Bharat News website

सीएम योगी ने किया ऐलान, कोरोना काल में महामारी एक्ट में दर्ज सभी मुकदमे होंगे वापस

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath has given a big decision. He has decided to withdraw all the cases registered under the Epidemic Act during

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 3 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। उन्होंने राज्य में कोरोना महामारी काल में महामारी एक्ट में दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने का फैसला किया है और कहा है कि व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए कोविड महामारी एक्ट के उल्लंघन से जुड़े दर्ज सभी मुकदमों को समाप्त किया जाना चाहिए। सीएम योगी ने गृह विभाग द्वारा इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने संबंधी आदेश भी जारी कर दिया है।

सीएम योगी ने आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में थाना और सर्किल सहित फील्ड में तैनात अवैध गतिविधियों में संलिप्त, खराब रिकॉर्ड वाले दागी पुलिसकर्मियों की सूची यथाशीघ्र तैयार की जाए और उसे प्रस्तुत किया जाए. सीएम ने कहा कि ऐसे लोग ही उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि खराब करने में लगे हैं और अब ऐसा नहीं चलेगा. इन सभी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

सीएम योगी ने दो टूक शब्दों में गृह विभाग के अपर मुख्स सचिव और डीजीपी से कहा है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त एक भी पुलिसकर्मी यूपी पुलिस का हिस्सा नहीं रहना चाहिए. सीएम के इस एक्शन से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।

Exit mobile version