Site icon Samagra Bharat News website

सबको अलविदा कह गए नट्टू काका, उनकी मौत से टूटी बबिता जी ने लिखा इमोशनल लेटर

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 4 अक्टूबर। 13 सालों से लगातार शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अभिनेता घनश्याम नायक उर्फ नट्टू काका का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। नट्टू काका की भूमिका निभाने वाले घनश्याम नायक ने लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया। नट्टू काका पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। रविवार शाम 5. 30 बजे कैंसर से जंग लड़ रहे नट्टू काका ने दम तोड़ दिया।

टीवी के फेवरेट शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले अभिनेता घनश्याम नायक को कौन नही जानता होगा। इनको मौत की खबर से पूरी टीवी इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया है। उनके फैंस और इस धारावाहिक के दर्शकों को उनकी मौत से काफी झटका लगा है। शो में ‘नट्टू काका’ ने अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीता था। अब हर कोई उन्हें याद कर रहा है। तारक मेहता में ‘बबिता जी’ का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता इस खबर से टूट गई हैं।

मुनमुन दत्ता के अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से ‘नट्टू काका’ के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. ‘बबिता जी’ ने एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर अपने एहसास को बयां भी किया है. उन्होंने लिखा- ‘आपके बारे में लिखने के लिए बहुत सारी यादें बहुत सारी बेहतरीन चीज़ें हैं. आप हमेशा याद आएंगे काका’। मुनमुन दत्ता ने उनकी ज़िंदगी से जुड़ी और भी बातें साझा की हैं जो बेहद इमोशनल है।

Exit mobile version