Site icon Samagra Bharat News website

नेहा धूपिया के घर फिर गूंजी किलकारियां, अभिनेत्री ने दिया बेटे को जन्म

Actress Neha Dhupia has become a mother again. She has given birth to a son. Neha Dhupia's daughter Mehr has got a brother.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। अभिनेत्री एक्ट्रेस नेहा धूपिया दोबारा मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। नेहा धूपिया की बेटी मेहर को भाई मिल गया है। नेहा यूं तो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं लेकिन अभी उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन उनके पति अंगद बेटी ने सोशल एकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी है। इसके बाद उन्हें इंटरनेट पर ढेरों बधाईयां मिल रही हैं।
अगंद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने पत्नी नेहा धूपिया संग एक फोटो साझा की है। इस फोटोज में दोनों सफेद रंग की टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने दिख रहे हैं। दोनों के इस फोटो में दोनों के रोमांटिक अंदाज के अलावा नेहा धूपिया का क्यूट बेबी बंप दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट में अंगद ने नन्हे मेहमान के आने की खुशी फैंस के साथ शेयर की है-

इस फोटो को शेयर करते हुए अंगद ने कैप्शन में लिखा- ‘आज ऊपरवाले ने आज हमें बेटे के रूप में आशीर्वाद दिया है। नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं। मेहर ने अभी से ही बेबी टाइटल को उसके आते ही ट्रांस्फर कर दिया। #Bedisboy आ गया है!!! वाहे गुरू मेहर करे। इस जर्नी के दौरान नेहा धूपिया एक योद्धा होने के लिए शुक्रिया। चलों इस लम्हे को मिलकर हमारे लिए खास बनाते हैं’।
आपको बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने मई साल 2018 में सात फेरे लिए थे और खास बात ये है कि उसी साल 18 नवंबर में दोनों बेटी मेहर के पैरेंट्स बने थे। नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं और जब नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज दी थी तब वह काफी सुर्खियों में आ गई थीं। ऐसे में अब नेहा ने फिर से मां बनने की खबर से उनके फैंस काफी खुश हैं।

Exit mobile version