Site icon Samagra Bharat News website

स्किल इंडिया दे रहा युवाओं को रोजगार के अवसर- केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

Union Minister of India Anurag Singh Thakur said this as a keynote speaker in the youth conference program of Bharatiya Janata Yuva Morcha

समग्र समाचार सेवा
हमीरपुर, 4 अक्टूबर। स्किल इंडिया के माध्यम से देशभर के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्हें तराश कर अपने पैरों पर युवा खड़े हो सके। अपने हुनर का सही इस्तेमाल कर सकें इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार काम कर रही है। यह बात केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत टोनी देवी में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता कही।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रयास संस्था के माध्यम से युवाओं को विशेष रूप से युवतियों को प्रशिक्षण जिस तरह का वह लेना चाहती है दिया जा रहा है ताकि अपने घर और जब उनकी शादी हो जाए तो वह ससुराल में जाकर भी घर द्वार पर अजीबका के साधन उपलब्ध कर सकें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से पूरे प्रदेश में तीन दर्जन वाहन यहां का सांसद होने के नाते सेवा में लगाए हैं ताकि लोगों को समाज के प्रत्येक वर्ग को किसी भी तरह का स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए घर द्वार पर ही तमाम सुविधाएं उपलब्ध हो सके बताते चलें कि रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के 2 बार के सफलतम मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की।

इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा विधायक भोरंज कमलेश कुमारी भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुजानपुर भाजयुमो अध्यक्ष के साथ- साथ गणमान्य लोग भाजपा मंडल पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ-साथ तमाम भाजपा पदाधिकारियों का युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरानमंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर मीडिया प्रदेश सह प्रभारी नरेंद्र अत्री महामंत्री पवन शर्मा अनिल शामा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर जिला भाजमुयो अध्यक्ष अजय रिंटू सुजानपुर मंडल भाजमुयो अध्यक्ष कपिल शामा बीडीसी अध्यक्ष सुजानपुर अंजना ठाकुर विक्रम राणा अभिषेक ठाकुर सोनू रगड़ा वह भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version