Site icon Samagra Bharat News website

चर्च के सामने अश्लील फोटोशूट कराना इस कपल को पड़ा भारी, पुलिस ने किया अरेस्ट

Obscene photoshoot done in front of a church. After this, as soon as this photo became viral, people started objecting to it.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। कई बार ऐसा होता है जब फोटोशूट के ऐसे मामले सामने आते हैं कि वे चर्चा का विषय बन जाते हैं। रूस से एक ऐसा मामला सामने आया है जब एक कपल ने एक चर्च के सामने अश्लील फोटोशूट कराया। इसके बाद जैसे ही यह फोटो वायरल हुआ, लोगों ने इस पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी। इसके बाद यह मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को एक्शन लेना पड़ गया और पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दरअसल, यह मामला रूस के एक चर्च का है। ‘डेली स्टार’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तजाकिस्तान के एक वीडियो ब्लॉगर रसलान ने अपनी पार्टनर के साथ इस फेमस चर्च के सामने फोटोशूट करवाया। आरोप है कि उन्होंने काफी अश्लील पोज देते हुए कुछ तस्वीरें खिंचवाईं हैं। जैसे ही यह तस्वीरें वायरल हुईं, बवाल मच गया, लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

फोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी हंगामा मच गया और काफी लोग फोटो पर आपत्ति जताने लगे। जिस तस्वीर को लेकर लोगों की आपत्ति सामने आई है, उसमें दोनों काफी अश्लील तरीके से नजर आए हैं। इतना ही नहीं इस फोटो में महिला ने एक जैकेट पहनी है जिसके पीछे पुलिस लिखा है। मामला ज्यादा बढ़ने पर पुलिस ने भी जांच शुरू की, जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद रसलान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के को दस दिन की जेल की सजा सुनाई गई है। सजा काटने के बाद उसे तजाकिस्तान डिपोर्ट कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं इस लड़के ने लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए माफी भी मांगी है और कहा है कि वो ऐसा फिर कभी नहीं करेगा। फिलहाल उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

रिपोर्ट्स में इस बात का भी जिक्र है कि जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है, वह तजाकिस्तान का फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। इसके वीडियो ब्लॉग काफी पॉपुलर होते हैं जिसमें वो अनजान लोगों के साथ प्रैंक करता है। इससे पहले के कुछ वीडियो में वो मॉस्को पुलिस को परेशान करते और मेट्रो में उनसे बचकर भागते हुए नजर आ चुका है। तब भी वह काफी चर्चा में रहा है।

Exit mobile version