Site icon Samagra Bharat News website

साई भक्तों के लिए खुशखबरी, कोरोना नियमों के साथ 7 अक्टूबर से खुलेंगे शिर्डी साई के दरबार

Devotees were eagerly waiting for the opening of the Sai Baba temple in Shirdi. During the Corona period, the temples were also closed unde

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 5 अक्टूबर। शिर्डी स्थित साईं बाबा मंदिर के खुलने का भक्तजन बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कोरोना काल में लॉकडाउन के नियमों के तहत मंदिरों को भी बंद कर दिया था, लेकिन अब कोरोना के केसेज में कमी आने के बाद आने वाली 7 तारीख यानी 7 अक्टूबर से भक्तों के लिए शिर्डी साईं मंदिर को खोल दिया जाएगा जो कि कोरोना की पहली लहर के दौरान 17 मार्च 2020 को बंद किया गया था और फिर करीब नौ महीने बंद रहने के बाद 16 नवंबर 2020 को खोला गया और फिर कोरोना की दूसरी लहर के दौरान इस साल अप्रैल में फिर बंद कर दिया गया था।

मंदिर को खोलने को लेकर शिर्डी के मंदिर प्रशासन की तरफ से गाइडलाइंस जारी किए गए हैं, जिसके मुताबिक प्रतिदिन सुबह के 6.00 बजे से रात के 9.00 बजे तक ही भक्त बाबा के दर्शन कर सकेंगे। साई बाबा की रात के 10.30 पर होने वाली सेज आरती और सुबह के 4.30 पर होने वाली काकड़ आरती में भक्त शामिल नहीं होंगे।

मंदिर में दर्शन करने के लिए गाइडलाइंस

शुरू के दिनो में मंदिर में रोजाना 15 हजार भक्त ही साईं बाबा के दर्शन कर पाएंगे.

हर घंटे में 1150 भक्तो को दर्शन की अनुमति दी जाएगी.

इस तरह से क्रमवार एक दिन में 15 हजार भक्त दर्शन कर सकेंगे.

ऑनलाइन 5 हजार, ऑफलाइन 5 हजार और वीआईपी शुल्क के जरिए 5 हजार भक्त दर्शन कर पाएंगे

बाबा के चढावे के लिए आने वाले हार, फूल नारियल पर पांबदी लगी रहेगी.

गुरूवार शाम को बाबा की निकलने वाली पालकी पर रोक लगी रहेगी.

साईं बाबा मंदिर में सत्यनारायण पूजा और अभिषेक फिलहाल बंद रहेगा.

मंदिर में किसी को भी समाधि को छूने की अनुमति नही, सिर्फ हाथ जोड़कर निकलना होगा.

भक्तों के बीच 6 फुट का अंतर रखा जाएगा.

प्रशासन के नियमो के अनुसार 65 साल और 10 साल से कम उम्र के लोगो को मंदिर मे आने की मनाही होगी.

मंदिर को हर 2 घंटे में सानिटाइज किया जाएगा.

Exit mobile version