Site icon Samagra Bharat News website

पति का हत्यारा आंगनबाड़ी सेविका को बार- बार दे रहा जान से मारने की धमकी, महिला ने सीएम नीतीश से लगाई मदद की गुहार

Chief Minister Nitish Kumar regularly organizes Janta Darbar in the state every Monday and hundreds of complaints reach and solve

समग्र समाार सेवा
पटना, 5अक्टूबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार राज्य में हर सोमवार को जनता दरबार लगाते है और सैकडों की तादाद में फरियादी पहुंचते हैं और फरियादियों के समस्या का निवारण ऑन द स्पॉट यानि वही पर तुरंत किया जाता है। इसी तरह पिछलें सोमवार को बई मुख्यमंत्री ने जनता दरबार लगाया था। इस दौरान सीएम के सामने ज़्यादातर अपराध के मामले सामने आए। इस दौरान कई मामलों में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई जिसके कारण पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही ना करने का आरोप लगाया है।

सोमवार को जनता दरबार में एक आंगनबाड़ी सेविका पहुंची और वह सीएम सामने अपना दुख बताते फफक-फफककर रो पड़ी। आंगनबाड़ी सेविका ने कहा कि कुछ समय पहले उसके पति की हत्या कर दी गई थी जिसका केस कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट के आदेश के बाद भी अपराधी खुले आम घुम रहा है और वह आए दिन उसे काफी परेशान करता है। अपराधी उन्हें और उनके बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

महिला को लगातार प्रताड़ित करने की शिकायत सुन सीएम नीतीश कुमार भी भावुक हो गए। साथ ही उन्होंने इस मामले में अपने अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया।

Exit mobile version