Site icon Samagra Bharat News website

प्रियंका की गिरफ्तारी पर भड़के पार्टी कार्यकर्ता, कहीं मौन उपवास कर धरने पर बैठे तो कही विरोधी नारों के साथ कर रहे प्रदर्शन

On the way to Lakhimpur Kheri, Congress workers sat on a silent fast in Dehradun to protest against indecency and to stop Congress

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 5अक्टूबर। लखीमपुर खीरी जाते वक्त कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी को रोकने और अभद्रता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून में मौन उपवास पर बैठ गए। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा के आगे बैठे हैं।

मौन उपवास पर जाने से पहले गोदियाल ने केंद्र और यूपी सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि भाजपा सत्ता के अहंकार में डूबी है। लोकतंत्र की रक्षा के लिये आवाज उठाने पर विपक्ष का उत्पीड़न किया जा रहा है। कांग्रेस जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, लालचंद शर्मा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बलबीर सिंह रॉवत, राजेश चमोली, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, अनूप पासी, अनिल रॉवत, मोहन काला आदि भी मौजूद रहे।

45 फीसदी बकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सीतापुर में गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने किसानों की हुई मौत को लेकर गहरी नाराजगी जताई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।

सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.लाल जी त्रिपाठी के नेतृत्व में आंबेडकर चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर सरकार पर दमनात्मक नीति का आरोप लगाते हुए योगी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियों से एसडीएम सदर की झड़प भी हो गई। कांग्रेसी प्रियंका गांधी को रिहा करने की मांग कर रहे थे।

Exit mobile version