Site icon Samagra Bharat News website

सीतापुर में प्रियंका गांधी को किया गिरफ्तार, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने की निंदा

political uproar that started after the violence in Lakhimpur Kheri in Uttar Pradesh continues and Congress General Secretary Priyanka Gandhi

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 5 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद से शुरू हुआ सियासी बवाल जारी है और सीतापुर में पुलिस हिरासत में रखी गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को शांतिभंग की आशंका के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रियंका गांधी को गिरफ्तारी के बाद सीतापुर में अस्थाई जेल में रखा गया है। प्रियंका गांधी के साथ ही 11 लोगों पर शांति भंग का आरोप लगा है और सबसे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हरगांव पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा, दीपेंद्र हुडा और अजय कुमार लल्लू के साथ ही 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि ये पूरी तरह से अवैध और काफी शर्मनाक है। प्रियंका गांधी को सुबह साढ़े चार बजे एक पुरुष पुलिस अधिकारी ने सूर्योदय से पहले गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अभी तक न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास नहीं ले जाया गया है।

उन्होंने कहा कि कानून के कई प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है, उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का एक अलग ही अर्थ है। वहां कानून का मतलब है, आदित्यनाथ की कानून-व्यवस्था, आदित्यनाथ की व्यवस्था। यह संवैधानिक अधिकारों का घोर उल्लंघन है।

प्रियंका गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 151, 107, 116 के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रियंका गांधी के लिए पीएसी गेस्ट हाउस को अस्थाई जेल बनाया गया है। इससे पहले प्रियंका को लखीमपुर खीरी जाते समय हिरासत में लिया गया था, जहां वो हिंसा में मारे गए किसानों के परिवार मिलने जा रही थीं।

बता दें कि प्रियंका गांधी ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी से सवाल किया है। वीडियो में वह कही रही है कि मोदी जी नमस्कार, मैंने सुना है आज आप आजादी का अमृत उत्सव मनाने के लिए लखनऊ आ रहे हैं। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि आपने ये वीडियो देखा है? ये वीडियो आपकी सरकार में मंत्री के बेटे की गाड़ी के नीचे किसानों को कुचलता दिखाता है।

Exit mobile version