Site icon Samagra Bharat News website

सड़क मंत्रालय ने किया ऐलान, घायल को अस्पताल पहुंचाने वालें को मिलेगा 5 हजार का इनाम और..

The Ministry of Roads said that it has created a scheme for the helpers who took road accident victims to the hospital within

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5अक्टूबर। पुलिस के चक्कर में कौन पड़ेगा यही सोचकर लोग सड़क दुर्घटना में शिकार हुए लोगों की मदद नही करते है। और अस्पताल और पुलिसवाले हमें ही परेशान करेंगे सोचकर लोग सड़क पर एक्सीडेंट के बाद घायल अवस्था में पड़े लोगों की मदद के लिए आगे भी नही आतेहै। हालांकि पुलिस और सरकारें बार-बार कहती हैं कि एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की मदद करना मानवता की सेवा है और ऐसा करने पर आपको पुलिस परेशान नहीं करेगी। इसके बावजूद आम लोग डर के मारे घायल को अस्पताल पहुंचाने में कतराते हैं। अब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इसके लिए एक अनूठी पहल की है।

सड़क मंत्रालय ने बताया कि उसने सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को गंभीर चोट लगने के एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले मददगारों के लिए एक खास योजना शुरू की है। मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 5000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधान सचिवों और परिवहन सचिवों को लिखे पत्र में कहा कि यह योजना 15 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2026 तक प्रभावी होगी। मंत्रालय ने सोमवार को ‘नेक मददगार को पुरस्कार देने की योजना’ के लिए दिशानिर्देश जारी किए।
मंत्रालय ने कहा कि इस योजना का मकसद आपात स्थिति में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए आम जनता को प्रेरित करना है। नकद पुरस्कार के साथ एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि इस पुरस्कार के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर 10 सबसे नेक मददगारों को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

Exit mobile version