समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 5 अक्टूबर। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 से पहले लगातार आईएएस अधिकारियों के तबादलों किए जा रहे है। पिछले दिनों अधिकारियों के तबादलों की लंबी सूची के बाद एक बार फिर कुछ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।
डॉक्टर पंकज कुमार पांडेय को सरकार ने नया सूचना सचिव बनाया है, इससे पहले दिलीप जावलकर सूचना सचिव थे.

अपने काम करने के अंदाज की वजह से उनकी एक अलग ही पहचान है। चाहे वह रात में ठंड से ठिठुर रहे गरीब लोगों पर कम्बल डालना हो, या रास्ते में किसी की शिकायत सुनना हो, वह हमेशा लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं।
जिले में उनकी उपलब्धि भी कम नहीं है, उन्होंने खनन पर सरकार के राजस्व को दोगुना किया, पंतनगर में बंद हवाई सेवा को नियमित किया और साथ ही अपने कार्यकाल के दौरान पंतनगर हवाई अड्डे के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी काम कर रहे हैं।
नए आदेश के मुताबिक त्रिवेंद्र सरकार में सबसे मजबूत आईएएस अधिकारी माने जाने वाली राधिका झा से महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां वापस ली गई है और राधिका झा को अब विद्यालय शिक्षा और औद्योगिक विकास जैसे महत्वपूर्ण पदों से हटा दिया गया गया है, उनके पास बाकी जिम्मेदारियां यथावत रहेगी। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग देखने वाले अमित नेगी को भी अब चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटा दिया गया है और अमित नेगी की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उन्हें औद्योगिक विकास की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस दीपेंद्र चौधरी को तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, इससे पहले उनके पास उच्च शिक्षा और आयुक्त परिवहन की जिम्मेदारी पहले से हैं। आईएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम को महत्वपूर्ण पद दिया गया है उनसे तकनीकी शिक्षा हटाकर अब विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।