Site icon Samagra Bharat News website

त्रिपुरा: भाजपा विधायक आशीष दास ने सिर मुंडवाकर पार्टी को कहा बाय- बाय, त्रिपुरा में अराजकता फैलाने का लगाया आरोप

Now BJP MLA from Surma Assembly seat of Tripura Ashish Das announced to quit the party on Tuesday. Not only this, before the

समग्र समाचार सेवा
कोलकाता, 6अक्टूबर। अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है ऐसे लगातार अलग अलग पार्टिओं का दल- बदल कार्यक्रम अभी तक जारी है। कभी भाजपा नेता पार्टी को छोड़ रहा था तो कभी कांग्रेस…लेकिन कही नही कही लगातार दोनों देश की बड़ी पार्टियों में विधायकों का आना जाना लगा है। अब त्रिपुरा के सूरमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक आशीष दास ने मंगलवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। इतना ही नही उन्होंने ऐलान से पहले अपना सिर भी मुंडवा लिया और तो और इसे राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा किए जा रहे ‘पाप’ के लिए पाश्चाताप बताया। साथ ही उन्होंने कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर में यज्ञ भी किया।
आशीष दास ने भाजपा पर त्रिपुरा में अराजकता’ को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया है। दास ने कहा कि लोग राज्य सरकार के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है।
इसके साथ ही आशीष दास ने ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार भी बताया है। साथ ही पिछले दो वर्षों से वे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब के एक आलोचक के तौर पर सामने आते रहे हैं। सूत्रो के हवाले से खबर तो यह भी आ रही है कि आशीष दास जल्द ही तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते है।

Exit mobile version