Site icon Samagra Bharat News website

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, लिस्ट में नही मेनका और वरुण गांधी का नाम

The BJP has announced its national executive, in which a total of 344 leaders have been given various responsibilities. In a release

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7अक्टूबर। भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जिसमें कुल मिला कर 344 नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां दीं गई हैं। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति, विशेष आमंत्रित सदस्यों एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। इस बार मेनका गांधी और वरुण गांधी को शामिल नहीं किया गया है. विनय कटियार को भी जगह नहीं दी गई है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया और बंगाल चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल मिथुन चक्रवर्ती को भी इसमें जगह दी गई है। राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्य हैं जिनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, पूर्व अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह, राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल, हाल ही में भाजपा में आये केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हैं। सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है जिनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री, विधानसभाओं एवं विधान परिषदों में विधायक दल के नेताओं, प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश प्रभारियों, सह प्रभारियों, प्रदेश संगठन महामंत्रियों एवं संगठकों को शामिल किया गया है।

[pdfjs-viewer url=”https%3A%2F%2Fwww.samagrabharat.com%2Fwp-content%2Fuploads%2F2021%2F10%2FNEC_English_07102021-1_211007_220353.pdf” viewer_width=100% viewer_height=800px fullscreen=true download=true print=true]

Exit mobile version