Site icon Samagra Bharat News website

पाकिस्तान में भूकंप के भीषण झटके, कम से कम 20 लोगों की मौत

Strong earthquake tremors were felt in Pakistan's Harnai area today i.e. at 3.30 am on Thursday morning. According to information

समग्र समाचार सेवा
इस्लामाबाद, 7अक्टूबर। पाकिस्तान के हरनई इलाके में आज यानि गुरुवार सुबह तड़के 3.30 बजे भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। आपदा प्रबंधन के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। वहीं, करीब 300 लोगों के घायल होने की खबर है। इसके अलावा कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी और आसपास के कई जिलों में नुकसान की बात सामने आ रही है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पाकिस्तान के हरनाई के 14 किमी उत्तर-पूर्व में आज सुबह लगभग 3:30 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं न्यूज एजेंसी एएफपी ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों के हवाले से कहा कि दक्षिणी पाकिस्तान में आए भूकंप में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है।

प्रांतीय सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी सुहैल अनवर हाशमी ने मीडिया को बताया कि छत और दीवारें गिरने से कई लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि 20 मृतकों में एक महिला और छह बच्चे शामिल हैं।

प्रांतीय गृह मंत्री मीर जिया उल्लाह लांगौ ने कहा, ‘हमें सूचना मिली है कि भूकंप के कारण 20 लोगों की मौत हुई है। राहत व बचाव के प्रयास जारी हैं।’ बलूचिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख नसीर नासर ने बताया कि 15 से 20 लोगों की मौत हुई है, लेकिन यह संख्या बढ़ सकती है।

Exit mobile version