Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक में मकान गिरने से हुई मौत पर शोक व्यक्त किया, पीड़ितों के लिए पीएमएनआरएफसे अनुग्रह राशि को दी मंजूरी

The Prime Minister, Shri Narendra Modi has expressed grief over the loss of lives due to house collapse in Belagavi, Karnataka.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7अक्टूबर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में मकान गिरने से हुई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि को भी मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय से ट्वीट में कहा गया है कि “कर्नाटक के बेलगावी में एक घर गिरने के कारण हुई लोगों की मौत दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजनको 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का भुगतान किया जाएगा।PM@narendramodi”

Exit mobile version