Site icon Samagra Bharat News website

स्पेन में छुट्टियां मना रही हैं प्रियंका चोपड़ा, क्रूज पर दिखा ग्लैमरस अंदाज़

Actress Priyanka Chopra, who has traveled from Bollywood to Hollywood, is often in the headlines for new reasons. Due to her beauty

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7अक्टूबर। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर नई नई वजहों से सुर्ख़ियों में रहती हैं। अपने हुस्न और अपनी अदाकारी के कारण वह लोगों के दिलों पर राज करती है। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। इस बार प्रियंका ने अपनी जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है उसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है।
साल 2003 में फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें रंग बिरंगी बिकिनी पहन कर वह काफी खूबसूरत और खुश भी लग रही है।

 

प्रियंका अपने दोस्तों के साथ स्पेन में छुट्टियां मना रही हैं। प्रियंका भी मां भी उनके साथ एक तस्वीर में नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर प्रियंका का ये बोल्ड अवतार खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों के देखकर पति निक जोनस भी काफी तारीफ की है। एक्ट्रेस समंदर में स्पीड राइड करते भी नजर आ रही हैं।

 

Exit mobile version