Site icon Samagra Bharat News website

कोविड अपडेट- देश में पिछले 24 घंटे में 21,257 नए मरीज, 271 लोगों की गई जान

Covid Update: Third wave of corona can cause havoc in the country, figures of 8 to 90 thousand infected in a week

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8अक्टूबर। देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कुल 21,257 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3 करोड़ 39 लाख, 15 हजार 569 हो गई है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 271 लोगों की इस महामारी से मौत भी हुई है। अब तक देश में कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख, 50 हजार, 127 हो गई है।

देशभर में फिलहाल 2,40,221 कुल एक्टिव मामले हैं, जो पिछले 205 दिनों में सबसे कम है। देश में एक्टिव मामले कुल मामलों का एक फीसदी से भी कम है। देश में फिलहाल 0.71 फीसदी ही एक्टिव केस हैं, जो मार्च 2020 से भी कम है।

भारत में रिकवरी रेट फिलहाल 97.96 फीसदी दर्ज की गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटों में कुल 24,963 लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं। देशभर में अबतक कुल 3 करोड़, 32 लाख, 25 हजार, 221 लोग कोविड महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं।

देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.64 फीसदी दर्ज की गई है जो पिछले 105 दिनों से तीन फीसदी से नीचे बना हुआ है। डेली पॉजिटिविटी रेट भी 1.53 फीसदी रिकॉर्ड की गई है। यह भी पिछले 39 दिनों से तीन फीसदी से नीचे बनी हुई है।

Exit mobile version