Site icon Samagra Bharat News website

एक हफ्ते में दूसरी बार डाउन हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम, कंपनी ने मांगी माफी

Social media apps Instagram and Facebook were down for the second time in a week. Due to the service down, the users had to face

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9अक्टूबर। सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम और फेसबुक एक हफ्ते में दूसरी बार डाउन हो गए। सर्विस डाउन होने की वजह से यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल दोनों ही ऐप देर रात 12 बजे के बाद एक तकरीबन एक घंटे के लिए प्रभावित रहे। सर्वर डाउन होने के कारण फेसबुक और इंस्टाग्राम कुछ समय के लिए बंद हो गए थे जिस कारण कई यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब सेवा बहाल हो गई है। इससे पहले रविवार-सोमवार (3 से 4 अक्टूबर के बीच) को भी इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के सर्वर करीब छह घंटे तक डाउन रहे थे।

इन दोनों ही ऐप ने बयान जारी कर यूजर्स से माफी मांगी है जिन्हें इस परेशानी का सामना करना पड़ा। फेसबुक ने ट्वीट कर कहा कि हमें माफी कीजिए। कुछ लोगों को हमारे ऐप्स और वेबसाइट तक पहुंचने में समस्या हो रही है। अगर आप हमारी सर्विस इस्तेमाल नहीं कर पा रहे, तो हमें खेद है। हम जानते हैं कि आप एक दूसरे के साथ बातचीत करने के लिए हम पर कितना निर्भर हैं। अब हमने समस्या का समाधान कर दिया है। इस बार भी अपना धैर्य बनाए रखने के लिए फिर से धन्यवाद।

वहीं इंस्टाग्राम ने अपने बयान में कहा कि हमें माफी कीजिए। आप में से कुछ लोगों को अभी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने में कुछ समस्या हो रही होगी। हमें बहुत खेद है, फिलहाल चीजें अब ठीक हो गई हैं और अब सब कुछ सामान्य हो जाना चाहिए। हमारा सहयोग करने के लिए धन्यवाद।

Exit mobile version