Site icon Samagra Bharat News website

फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के घर और दफ्तर NCBकी रेड, सुशांत केस में भी आया था नाम

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 9अक्टूबर। ड्रग्स केस में बॉलीवुड के फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के घर और दफ्तर में छापेमारी हुई है. एनसीबी (NCB) के अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई की है. एनसीबी के अधिकारी इस समय मौके पर हैं. और जांच चल रही है।

एनसीबी के अनुसार, फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री का ऑफिस और घर मुंबई के बांद्रा इलाके में है. इन दोनों ही जगहों पर एनसीबी के अधिकारी सुबह ही पहुंच गए और तलाशी शुरू की. एनसीबी के मुताबिक ये छापेमारी क्रूज़ शिप में ड्रग्स के मामले में हुई है।

बता दें कि इस मामले में शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान सहित आठ लोगों को एनसीबी ने अरेस्ट किया था. शाहरुख़ खान के बेटे की एक दिन पहले जमानत के लिए सुनवाई थी, लेकिन जमानत नहीं मिली. इसके बाद आर्यन को मुंबई की ऑर्थर रोड जेल ले जाया गया. बॉलीवुड में इस मामले को लेकर बेहद हलचल है. कई लोगों ने शाहरुख़ का समर्थन भी किया है. इसके साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति में भी इसे लेकर उथल-पुथल है. महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नबाव मलिक ने इस पूरे प्रकरण को महाराष्ट्र को बदनाम करने की साजिश बताया. और एनसीबी पर निशाना साधा।

इससे पहले इम्तियाज खत्री का नाम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी उनका नाम सामने आ चुका है। उन पर ड्रग्स सप्लाई के आरोप लगे थे। सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वे दिखाई पड़ रहे थे। इसी के बाद से इम्तियाज खत्री पर जांच एजेंसियों की शक की सुई घूम गई थी।

Exit mobile version