Site icon Samagra Bharat News website

कोयले की कमी के कारण बिजली संकट, कई राज्‍यों में देर तक हो रही बिजली कटौती

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्‍ली, 9 अक्टूबर। देश में कोयले की कमी का असर अब विद्युत उत्‍पादक संयंत्रों पर साफ दिखना शुरू हो गया है। कोयले की कमी के चलते कई राज्‍यों में अभी से बिजली का संकट खड़ा हो गया है। झारखंड में कोयले की कमी के चलते 285 मेगावाट से लेकर 430 मेगावाट तक की लोड शेडिंग करनी पड़ी है। इसके कारण झारखंड के गांवों में अभी से 8 से 10 घंटे की कटौती जारी है. कोयले की कमी का असर बिहार पर भी देखने को मिल रहा है। बिहार में पांच गुना अधिक कीमत चुकाने पर भी बिजली कंपनियां पूरी सप्‍लाई नहीं दे पा रही हैं।

ऊर्जा विकास निगम ने बताया राज्‍यों की ओर से जितनी डिमांड की जा रही है उसके मुकाबले काफी कम बिजली सेंट्रल पूल से मिल रही है. बिजली संकट का असर नेशनल पावर एक्‍सचेंज पर भी दिख रहा है. पूरे भारत में लगभग 10 हजार मेगावाट बिजली की कमी महसूस की जा रही है. बिजली की कमी के चलते नेशनल पावर एक्सचेंज में प्रति यूनिट बिजली की दर में वृद्धि देखी जा रही है. सामान्य तौर पर पांच रुपये प्रति यूनिट मिलने वाली बिजली अब 20 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच गई है।

Exit mobile version