Site icon Samagra Bharat News website

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने युवाओं को डिजिटल उपकरणों से बचने की दी सलाह

The Vice President, Shri M. Venkaiah Naidu today called for creating awareness among the youth about the need to avoid addiction

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9अक्टूबर। उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने आज मोबाइल फोन जैसे डिजिटल उपकरणों की लत से बचने की आवश्‍यकता के बारे में युवाओं के बीच जागरूकता पैदा करने का आह्वाहन किया।

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले लेखकों, सामाजिक कार्यकर्तों, एक उद्यमी और एक पर्वतारोही के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों और युवा वयस्कों को डिजिटल उपकरणों के लगातार उपयोग व इंटरनेट पर अत्यधिक निर्भरता के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘यह रचनात्मकता और मौलिक सोच को खत्म कर देगा।”

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में मशहूर हस्तियों से युवाओं को लैंगिक उत्पीड़न और नशीले पदार्थों की लत जैसी विभिन्न सामाजिक बुराइयों को लेकर शिक्षित करने के बारे में नेतृत्व करने का आग्रह किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि युवाओं को जलवायु परिवर्तन के विपरीत प्रभावों और प्रकृति व जल निकायों की रक्षा करने की जरूरत के बारे में भी बताया जाना चाहिए।

Exit mobile version