Site icon Samagra Bharat News website

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल को कवर्धा घटना के संबंध में सौंपा ज्ञापन

The delegation led by former Chief Minister Dr. Raman Singh met Governor Ms. Anusuiya Uikey at Raj Bhavan and presented

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 10अक्टूबर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने भेंटकर कवर्धा में हाल ही की घटना के संबंध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि घटना की न्यायिक जांच कराई जाए, जेल में निरूद्ध किए गए लोगों की निःशर्त रिहाई और घटना के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जाए। इस अवसर पर सांसदद्वय श्री संतोष पाण्डेय, श्री सुनील सोनी, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री अजय चन्द्राकर, विधायक श्री शिवरतन शर्मा, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Exit mobile version