Site icon Samagra Bharat News website

गुजरात: एक ही परिवार की तीन महिलाएं की मौत से देवभूमि द्वारका में मचा हंडकंप

An elderly woman, her daughter and granddaughter were found dead at an acquaintance's house in Gujarat's Devbhoomi Dwarka

समग्र समाचार सेवा
द्वारका, 11 अक्टूबर। गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में सुबह एक बुजुर्ग महिला, उसकी बेटी और नातिन एक परिचित के घर पर मृत पाई गईं। इस घटना के बाद से इलाके में हडकंप मचा हुआ है। हालांकि पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि यह आत्महत्या हो सकता है लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

भंवाद पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक जामनगर की थीं और भंवाद शहर में एक सप्ताह पहले अपने किसी परिचित के घर आई थीं। महिलाओं की उम्र 63 साल, 43 साल और 18 साल थी और वे भीख मांगकर गुजारा कर रही थीं। तीनों उस घर के एक कमरे में मृत मिलीं, जहां वे एक सप्ताह से रह रहीं थी।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लगता है कि आर्थिक संकट के कारण तीनों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जामनगर के एक सरकारी अस्पताल में भेजा कर, दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version