Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना के दैनिक मामलों में राहत का दौर जारी, एक दिन में कोविड से 18,132 लोग हुए संक्रमित

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11अक्टूबर। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी देखने को मिल रही है। संक्रमण के दैनिक आंकड़े में बीते कुछ दिनों में काफी कमी दर्ज की गई है। वर्तमान में सबसे अधिक संक्रमण के मामले केरल और महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी
नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 18,132 लोग लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसी दौरान 21,563 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। इसी दौरान 193 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है। वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 2,27,347 एक्टिव मामले हैं। बता दें कि कुल 3,32,93,478 लोगों को अबतक इलाज कर ठीक किया जा चुका है।

वहीं अबतक कुल 4,50,782 लोगों की मौत हो चुकी है। अबतक 95,19,84,373 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बता दें कि देश में केरल से सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र व अन्य कई राज्यों से भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन लगभग 50-60 प्रतिशत संक्रमण के मामले केरल से सामने आ रहे हैं।

Exit mobile version