Site icon Samagra Bharat News website

फिर स्थगित हुई यूजीसी नेट की परीक्षा, जानें क्या है कारण

It has been decided to postpone the UGC NET exam once again in the current academic year. According to the Ministry of Education,

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11अक्टूबर। मौजूदा शैक्षणिक वर्ष में एक बार फिर यूजीसी नेट की परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया है। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं के साथ तिथियों के टकराव के संबंध में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के कई अनुरोध प्राप्त हुए हैं, इन्हीं अनुरोध को देखते हुए फिलहाल यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बीते वर्ष दिसंबर और इस वर्ष जून की यूजीसी नेट परीक्षा एक साथ आयोजित करने का निर्णय लिया था. हालांकि अब इस परीक्षा को स्थगित कर दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक कई उम्मीदवारों का कहना था कि विभिन्न राज्यों में अलग अलग पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं एवं विश्वविद्यालय की दाखिला परीक्षाओं की तारीखों का टकराव यूजीसी नेट परीक्षा के साथ हो रहा है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपने नोटिस में कहा है कि इसी के मद्देनजर यूजीसी नेट परीक्षा फिर से स्थगित करनी पड़ी है।

Exit mobile version