समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 12अक्टूबर। अकसर ऐसा होता है कि हम जब कभी अपने को काफी दिनों बाद देखे तो भावुक हो जाते है। ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड में अपने चुलबुले अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली काजोल के साथ…
दरअसल हर साल की तरह इस बार भी दुर्गा पंडाल में शामिल हुई काजोल जब अपने चाचा से काफी दिनो बाद मिली तो वह खुद को रोक नही पाई और रोने लगी। काजोल का यह वीडियो बॉलीवुड फोटोग्राफर वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए वीरल ने कैप्शन में बताया है कि दुर्गा पंडाल में काजोल जब अपने अंकल से मिलीं तो वह खुद संभाल नहीं पाईं और इमोशनल हो गईं। वीरल के कैप्शन के अनुसार, काजोल अपने अंकल से काफी दिनों बाद मिली हैं क्योंकि उनके अंकल कोविड पॉजिटिव पाये गये थे और ऐसे में उन्हें इलाज के दौरान काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा था। हालांकि वह अब पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। ऐसे में काजोल जब उनसे मिली तो वह रोने लगीं।
वीडियो में देख सकते हैं कि महा सप्तमी के अवसर पर काजोल लाल साड़ी पहने हुए अपना अंकल से लिपट कर रोती दिख रही हैं। वीडियो में उनके अंकल उन्हें शांत कराते दिख रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काजोल हर साल दुर्गा पंडाल में पूजा करने के लिए शामिल होती हैं। वह हर साल मां के साथ ही पंडाल में शिरकत करती थी लेकिन इस साल वो यहां अकेली ही दिखाई दीं।

