Site icon Samagra Bharat News website

वाटर कैनन की चपेट में आकर घायल हुए मनोज तिवारी, सीएम केजरीवाल के घर के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन

BJP MP Manoj Tiwari after being hit by a water cannon during a protest in front of Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal's residence.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12अक्टूबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के सामने प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन की चपेट में आने के बाद BJP सांसद मनोज तिवारी को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. मनोज तिवारी की गर्दन के पास चोटें आई हैं और उनका सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह घटना मंगलवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के राष्ट्रीय राजधानी में छठ पूजा के उत्सव को प्रतिबंधित करने के आदेश को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) नेता के आधिकारिक आवास के सामने भाजपा के एक प्रदर्शन के दौरान हुई।

इस महीने की शुरुआत में DDMA द्वारा जारी ताजा कोविड -19 दिशानिर्देशों के अनुसार, शहर में छठ पूजा समारोह सार्वजनिक स्थानों पर करने से मना कर दिया गया है और लोगों को इसे अपने घरों में मनाने की सलाह दी गई है. इससे पहले, तिवारी ने कहा था कि वह बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय त्योहार मनाने के डीडीएमए के आदेशों की अवहेलना करेंगे।

उन्होंने पूछा, ‘अगर राजधानी में स्विमिंग पूल खोलने से कोविड के मामलों में वृद्धि नहीं हुई है, तो छठ पूजा समारोह से कैसे संक्रमण में वृद्धि होगी, जहां लोग थोड़ी देर के लिए पानी में खड़े होते हैं?

उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल सरकार छठ पूजा स्थलों में प्रवेश के लिए शरीर के तापमान की जांच अनिवार्य कर सकती है और समारोहों को वीडियो रिकॉर्ड करना भी आवश्यक बना सकती है. दिल्ली में लगभग दो करोड़ वैक्सीन खुराक प्रशासित की गई हैं. दिल्ली में कोविड के मामले सबसे कम हैं।’

Exit mobile version