Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने इफको के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह नकई जी के निधन पर संवेदना व्यक्त की

The Prime Minister, Shri Narendra Modi has expressed grief over the passing away of Sardar Balwinder Singh Nakai, Chairman, IFFCO.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12अक्टूबर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इफको के अध्‍यक्ष सरदार बलविंदर सिंह नकई जी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि सरदार बलविंदर सिंह नकई जी कृषि और सहकारिता क्षेत्र में सबसे अनुभवी लोगों में से थे। उन्होंने किसानों को सशक्त बनाने के लिए पथप्रदर्शक का कार्य किया। उनका निधन दु:खद है। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना। ईश्‍वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

Exit mobile version