Site icon Samagra Bharat News website

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर दीं शुभकामनाएं

President Shri Ram Nath Kovind has greeted the countrymen on the eve of Durga Puja. The President said in his message:

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा:

“दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

देवी दुर्गा शक्ति का प्रतीक हैं और वे नारी शक्ति का दैवीय रूप भी हैं। दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव है। मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूप जीवन के साथ प्रकृति से जुड़ाव को दर्शाते हैं।

आइए, इस त्योहार के अवसर पर हम एक ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प करें, जहां समाज में महिलाओं को पहले से अधिक सम्मान एवं राष्ट्र निर्माण में उन्हें बराबरी की भागीदारी प्राप्त हो।

मेरी ईश्वर से कामना है कि हर्षोल्लास भरे इस पर्व से देशवासियों के बीच शांति, भाईचारे और एकता की भावना और सशक्त हो तथा हम सभी देश की प्रगति के लिए बढ़-चढ़कर काम करते रहें।“

Exit mobile version