Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना के दैनिक मामलों से मिली राहत,भारत में 24 घंटे में सामने आए 14,313 नए COVID-19 केस

Life is slowly coming back on track in the country. That is, now the pace of Corona cases is decreasing due to which the people have

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12अक्टूबर। देश में कोरोना के 14,313 नए मामले मंगलवार को सामने आए, जो 224 दिनों में सबसे कम केस हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 26,579 रही। देश में कोरोना टीकाकरण की संख्या भी 95 करोड़ से ज्यादा हो गई है। कोरोना के मामलों में कमी के पीछे ये भी एक वजह मानी जा रही है।
एक्टिव केस कुल कोरोना के मामलों के मुकाबले महज 0.63 फीसदी रह गए हैं, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम अनुपात है। भारत में एक्टिव केस 2,14,900 रह गए हैं, जो 212 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। भारत में कोरोना का साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 1.48 फीसदी रह गया है, जो 190 दिनों में सबसे कम रहा है. जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 1.21 फीसदी है, जो 43 दिनों में सबसे कम है।
देश में अब तक 58.50 करोड़ कोविड-19 टेस्ट कराए जा चुके हैं। अभी भी केरल, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में ही सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 181 मरीजों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। जबकि पिछले 24 घंटे में 65.86 करोड़ वैक्सीन लगाई गई हैं। वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 95.89 करोड़ तक पहुंच गया है।

Exit mobile version