Site icon Samagra Bharat News website

मशहूर तमिल अभिनेता श्रीकांत का निधन, रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर किया दुख जाहिर

Veteran Tamil actor Srikanth, who made his debut with the 1965 film 'Vennira Adai', passed away on Tuesday. He was 82 years old.

समग्र समाचार सेवा
चेन्नई, 13अक्टूबर। 1965 में आई फिल्म ‘वेन्निरा अदई’ से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाले अनुभवी तमिल अभिनेता श्रीकांत का मंगलवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। 40 साल के अपने फिल्मी कॅरियर में श्रीकांत ने नायक और खलनायक के अलावा विभिन्न भूमिकाएं निभाईं। ‘वेन्निरा अदई’ (सफेद कपड़ा) का निर्देशन दिवंगत सीवी श्रीधर ने किया था। इसमें उनके साथ दिवंगत जे जयललिता भी नजर आई थीं।

श्रीकांत के निधन के बाद से तमिल इंडस्ट्री में हर कोई चौंक गया है। द आर्टिस्ट एसोसिएशन के नदीगर संगाम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए श्रीकांत के निधन की जानकारी दी है।

सुपरस्टार रजनीकांत ने श्रीकांत के निधन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट किया- मैं अपने खास दोस्त श्रीकांत के निधन से बहुत दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Exit mobile version