Site icon Samagra Bharat News website

पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने लगाया आरोप, केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों कर रहे है दुरुपयोग

Former Union Minister and NCP supremo Sharad Pawar has accused the central government of misusing central agencies. Sharad Pawar

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 13अक्टूबर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. शरद पवार का कहना है कि केंद्र सरकार इनकम टैक्स (Income Tax), सीबीआई (CBI), ईडी (ED), एनसीबी (NCB) जैसी संस्थाओं का राजनीतिक बदला लेने के लिए दुरुपयोग कर रही है।

बता दें कि पिछले दिनों आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजीत पवार, उनके परिवार के सदस्यों और व्यापारिक सहयोगियों से जुड़े कारखानों, कार्यालयों और आवासों सहित विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की थी. यह कार्रवाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मंत्री नवाब मलिक द्वारा 2 अक्टूबर को एक कथित रेव पार्टी के छापे में कथित रूप से भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को शामिल करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को टारगेट करने के एक दिन बाद हुई है।
आईटी विभाग के निशाने पर जरंदेश्वर चीनी मिल, दौंड चीनी मिल, पुष्पदंतेश्वर चीनी मिल, अंबालिका चीनी मिल और पुणे और कोल्हापुर में अजीत पवार की तीन बहनों के कार्यालय या आवास थे।

छापेमारी की पुष्टि करते हुए अजित पवार ने कहा था कि आईटी विभाग ने उनसे जुड़ी कुछ फर्मों पर छापा मारा है और यह उनका अधिकार है, लेकिन किसी भी गलत काम से इनकार किया।

Exit mobile version