Samagra Bharat News website

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने न्यायाधिपति श्री अरूप कुमार गोस्वामी को छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ

समग्र समाचार सेवा

रायपुर, 13अक्टूबर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने न्यायाधिपति श्री अरूप कुमार गोस्वामी को आज राजभवन के दरबार हॉल में उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पूर्व श्री गोस्वामी आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर गृह मंत्री, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री, खाद्य मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, महापौर भी उपस्थित थे।

समारोह में मुख्य न्यायाधीश श्री गोस्वामी की धर्मपत्नी डॉ. नीलाक्षी गोस्वामी सहित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह के प्रारंभ में प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा राष्ट्रपति के वारंट का वाचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी, राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं हाईकोर्ट के अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Exit mobile version