Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का दावा, क्वालीफायर एकमात्र मैच, जिसमें हमें हराया गया

Delhi Capitals head coach Ricky Ponting has described the Qualifier 2 match against Kolkata Knight Riders here on Wednesday

समग्र समाचार सेवा
शारजाह, 14अक्टूबर। दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने यहां बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर दो मुकाबले को इस सीजन का एकमात्र ऐसा मैच बताया है, जिसमें उनकी टीम को हराया गया है, जबकि अन्य मैचों में टीम अपनी गलतियों से हारी। पोंटिंग ने उन परिस्थितियों में दोनों टीमों के पावरप्ले को जीत और हार के अंतर के रूप में रेखांकित किया, जो पहली पारी में कुछ और थीं, जबकि दूसरी पारी में कुछ और। दरअसल दिल्ली पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में एक विकेट पर 38 रन ही बना सकी थी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाजों वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 51 रन बनाए थे, जिससे टीम को 136 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए अच्छी शुरुआत मिली।

पोंटिंग ने कहा कि इस पूरे सीजन को देखूं तो मुझे लगता है कि आज का मैच एकमात्र ऐसा मैच है, जिसमें मुझे लगता है कि हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। हमें पावरप्ले में पर्याप्त रन नहीं मिले, हमने बल्लेबाजी करते हुए बीच के ओवरों में नियमित रूप से विकेट गंवाए। अगर अंत में हेत्मायर और श्रेयस कुछ शॉट न लगाते तो हम 130 के आसपास पहुंचने का सोच भी नहीं सकते थे। बहरहाल इस मैच में हमें हराया गया, न कि हम अपनी गलती से हारे। हम इसके बारे में बात करेंगे जब हम इकट्ठा होंगे। हमारे पास जिस तरह की बल्लेबाजी है उस हिसाब से मैच को इस तरह खत्म करना निश्चित रूप से हमारे लिए निराशाजनक है।

Exit mobile version