Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने महानवमी पर मां सिद्धिदात्री से देशवासियों के सिद्धि प्राप्ति के लिए की प्रार्थना

The Prime Minister, Shri Narendra Modi has prayed to Maa Siddhidatri on Mahanavami during Navratri and sought blessings for all.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14अक्टूबर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान महानवमी पर मां सिद्धिदात्री से प्रार्थना की है और सभी के लिए आशीर्वाद मांगा है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके लिखा कि नवरात्रि में महानवमी के पावन अवसर पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना होती है। मेरी कामना है कि उनके आशीर्वाद से हर किसी को अपनी सिद्धि की प्राप्ति हो। माता के भक्तों के लिए उनकी यह स्तुति..

बता दें कि आज 14 अक्टूबर गुरुवार का दिन सुख समृद्धि और सौभाग्य का दिन होता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां सरस्वती दोनों की पूजा का दिन होता है। लेकिन आज शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन महानवमी भी है। नवमी तिथि को कन्याओं को भोजन कराया जाता है। इसे महा नवमी भी कहा जाता है, ये दिन नवरात्रि उत्सव का भी एक हिस्सा है। महा नवमी नवरात्रि का नौवां दिन और दुर्गोत्सव का तीसरा दिन है. इस साल महा नवमी 14 अक्टूबर 2021, गुरुवार को मनाई जाएगी। धर्म शास्त्रों के मुताबिक, नवमी के दिन मां दुर्गा की शक्तियां जाग्रत होती हैं। ऐसे में इस दिन कुछ खास उपाय करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है।

Exit mobile version