Site icon Samagra Bharat News website

बड़े दिल वाले नेता के समझदार शब्द- वरुण गांधी

Varun Gandhi of BJP, who supported Lakhimpur Kheri violence and farmers' movement, now targeted the government directly.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14अक्टूबर। लखीमपुर खीरी हिंसा और किसानों के आंदोलन का समर्थन करने वाले बीजेपी के वरुण गांधी ने अब सरकार पर सीधा निशाना साधना भी शुरू कर दिया है। इस बार भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधने के लिए वरुण गांधी ने बीजेपी की राजनीति के भीष्म पितामह माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है, बड़े दिल वाले नेता के समझदार शब्द।
वरुण द्वारा ट्वीट किए गए अटल बिहारी वाजपेयी के भाषण के इस पुराने वीडियो में वर्ष 1980 लिखा है (उस समय देश में कांग्रेस की सरकार थी). वरुण द्वारा ट्वीट किए गए इस वीडियो में उस समय अटल बिहारी वाजपेयी किसानों के मसले पर तत्कालीन सरकार को चेतावनी देते हुए कह रहे हैं, ‘सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं, दमन के तरीके छोड़ दीजिए। डराने की कोशिश मत कीजिए। किसान डरने वाला नहीं है। हम किसानों के आंदोलन का दलीय राजनीति के लिए उपयोग नहीं करना चाहते हैं, लेकिन हम किसानों की उचित मांग का समर्थन करते हैं और अगर सरकार दमन करेगी, कानून का दुरुपयोग करेगी, शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने की कोशिश करेगी तो किसानों के संघर्ष में कूदने में हम संकोच नही करेंगे। उनके साथ कंधे से कंधा लगाकर खड़े रहेंगे।’
अब वर्तमान समय में वरूण गांधी इस वीडियों के माध्यन से क्या कहना चाहते है ये तो वहीं जानते है। ….

Exit mobile version